फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों को वापस भेजा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इकजुट जम्मू के युवा विंग ने शुक्रवार को रूपनगर में रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अवैध रूप से प्रदेश में बसे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों के कारण आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है। राष्ट्र सुरक्षा के लिहाज से भी यह खतरा हैं। लिहाजा इन्हें वापस भेजने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

विंग के प्रधान अजय सिंह सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में अवैध रूप से रोहिंग्या और बांग्लादेशी बस गए हैं। ये नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के साथ सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे हैं। शहर में ही असामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। शहर के कई इलाकों में अस्थायी ढांचे तैयार करके रोहिंग्या और बांग्लादेशी बसते जा रहे हैं। उन्होंने चेताया अगर सरकार ने रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को वापस नहीं भेजा तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र अबरोल, रेशब सिंह, मानिक जम्वाल, गौरव अबरोल, राजेंद्र कुमार और आदर्श शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें