फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मांगें जायज, मिले निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल जारी है। सोमवार को कर्मचारियों ने अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान जेएंडके टीचर एसोसिएशन के सदस्यों हिस्सा लेकर हड़ताल को समर्थन दिया है। पदाधिकारियों ने अस्थायी कर्मियों की मांगों को जायज बताते हुए पूरा करने की अपील की है।
विज्ञापन

इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि मांगों की अनदेखी हो रही है। कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। यूटी की तर्ज पर मानदेय मिलना चाहिए। इसके अलावा तीन सौ रुपये दिहाड़ी में परिवार चलाना मुश्किल है, इसके लिए कम से कम पांच सौ रुपये दिहाड़ी मिलनी चाहिए। सरकार कर्मचारियों के 72 माह के बकाया वेतन को भी जल्द जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें