जम्मू। नगरोटा में सेना की इंजीनियरिंग विंग में तैनात एक सैन्य कर्मी की पत्नी अपने ही कमरे में फंदे से झूलती मिली है। उसकी पहचान शांति देवी निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पति और सास पर तंग करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और सुसाइड नोट को जांच के लिए एफएसएल के पास भेजा है।
जानकारी के अनुसार शांति देवी का शव सैन्य फैमिली क्वार्टर नंबर 79 एच कोट जागीर नगरोटा में मिला है। सोमवार सुबह पति ने देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, जांच में एक सुसाइड नोट भी मिला। उसे जांच के लिए एसएफएल के पास भेजा गया है।