फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना युवाओं के साथ खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अग्निपथ योजना युवाओं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। युवाओं ने योजना के संदर्भ में जो चिंताएं जाहिर की हैं उन्हें दूर किया जाए। युवाओं को रोजगार की जरूरत है, लेकिन सरकार ऐसी योजनाएं ला कर परेशान कर रही है। यह आरोप युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानू चिब ने पुरानी मंडी चौक पर अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन के दौरान लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से युवाओं के भविष्य को लेकर कोई गारंटी नहीं है। योजना से जुड़े लाभ निश्चित रूप से भर्ती किए गए सैनिकों और उनके परिवारों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। देशभर के युवा योजना पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ भाजपा नेताओं का तर्क है कि अग्निवीरों को रोजगार में वरीयता दी जाएगी जो पूरी तरह से दिखावा है।
पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि सरकार ऐसी नीतियां लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। लाखों युवा सैन्य भर्ती का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन अब उन्हें सिर्फ चार साल देश सेवा का मौका मिलेगा और सेना भी कमजोर होगी। युवाओं को रोजगार की जरूरत है। सरकार को देशभर के युवाओं द्वारा उठाई जा रही वास्तविक चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रदर्शन में साहिल सिंह लंगेह, पवन देव सिंह, चंद्र शेखर शर्मा और अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें