जम्मू। पीओजेके वापस लेने और कश्मीर में अमन का झूठा वादा करने वाले इस्तीफा दें। यह कहना है शिवसेना जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख मनीश साहनी का।
कश्मीर में जारी हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मनीश साहनी ने कहा कि कश्मीर के मौजूदा हालात बदतर हो चुके हैं। अमन बहाली एवं कश्मीरी नागरिकों की सुरक्षा के तमाम दावे जुमला साबित हुए हैं। राहुल भट्ट, रजनी बाला, विजय कुमार एवं मजदूरों समेत एक माह में 10 हत्याएं हो चुकी हैं।
पीओजेके को वापस लेने का दावा ठोकने वाले कश्मीर में अमन बहाली एवं कश्मीरी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर नाकाम साबित हुए हैं। साहनी ने कहा कि एकबार फिर 1990 की दास्तां को दोहराया जा रहा है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही।
उन्होंने कहा कि कश्मीर के मौजूदा हालात कश्मीर फाइल 2 की पटकथा लिख रहे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, चेयरमैन राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप भगत, सचिव बलबीर सिंह, गीता लखोतरा, राजेश हांडा, ज्योति देवी, डिंपल, नीलम समयाल उपस्थित थे।