जम्मू। सेवाएं समाप्त करने के विरोध में एनएचएम कर्मचारियों का नगरोटा स्थित मुख्यालय के परिसर में सांकेतिक धरना जारी है। कर्मियों ने सरकार से जल्द सेवाएं बहाल करने की मांग उठाई है। इस बीच डोगरा चौक पर भी विरोध जताया कर कदम उठाने की अपील की गई है।
मांगों को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों के पास प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें कर्मियों ने सरकार को पंद्रह दिन का समय दिया है। कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यालय परिसर में दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। इन कर्मियों की कोविड इमरजेंसी रिस्पांस पैकेज के तहत अनुबंध पर नियुक्तियां की गई थीं। लेकिन मार्च में सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इसके बाद से कर्मी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।