फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारी 14 को करेंगे राजभवन का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑल जेएंडके पीएचई आईटीटाई ट्रेंड, सीपी वर्कर एंड लैंड डोनर एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रही। आंदोलनरत कर्मचारियों की मांग है कि सभी डेलीवेजरों को नियमित किया जाए। न्यूनतम वेतन एक्ट लागू किया जाए और लंबित मानदेय की अदायगी की जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक गुप्ता, भानू संबयाल और देवेंद्र पाल ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। मांगें हल न होने पर अब 14 मार्च को उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसमें राजभवन का घेराव करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 22 हजार के करीब अस्थायी कर्मचारी हैं, जिन्हें 225 रुपये प्रति दिन दिहाड़ी पर काम करना पड़ रहा है।
सफाई कर्मियों ने जेएमसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
जम्मू। सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को मांगों के समर्थन में जेएमसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। यूनियन के अध्यक्ष रिंकू गिल ने कहा कि मांगों पर गौर नहीं तो हड़ताल शुरू की जाएगी। 14 मार्च तक मांगें मानने के लिए समय दिया गया है। इसके बाद 15 से हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें