जम्मू। ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर जम्मू विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। प्रदर्शन में जीडीसी सांबा सहित अन्य कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक से मिलना चाहते हैं, लेकिन मिलने नहीं दिया गया। अगर ऑनलाइन पढ़ाई हुई तो परीक्षाएं भी वैसे ही होनी चाहिए। जेयू प्रबंधन विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपने-अपने कॉलेज में समस्या के संबंध में ज्ञापन सौंप था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने के बाद परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आने का फैसला लिया। अगर गणित और फिजिक्स की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है तो परीक्षाएं भी ऐसे ही होनी चाहिए। जेयू प्रबंधन विभिन्न विभागों की परीक्षा ऑनलाइन करवा रहा है, लेकिन कुछ विभागों के साथ भेदभाव कर रहा है।