फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह शहर की सड़कें दिखेंगी चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्मार्ट सिटी जम्मू शहर में अब लोगों को सुबह उठते ही गलियों, सड़कों और चौक-चौराहों पर गंदगी और दुर्गंध की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। सैर पर निकलने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। चंडीगढ़ की तर्ज पर सोमवार शाम को बिक्रम चौक से सफाई की नई व्यवस्था का आगाज हुआ, जिसके तहत अब रात को ही सफाई होगी। इससे शहर की सड़कें कचरा मुक्त हो जाएंगी। सड़कों किनारे रखे कूड़ेदान से नगर निगम के वाहनों के माध्यम से कचरा एकत्रित होता रहेगा। पहले दिन में ही कचरा उठाया जाता था। इस कारण कूड़ेदानों के बाहर गंदगी के ढेर लगे रहते थे। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को सीटीओ हरिंद्र सिंह, टांसपोर्ट अधिकारी गगन शार्म, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र पाल की मौजूदगी में सुविधा का आगाज हुआ। अब दिन और रात कचरा उठाने पर काम जारी रहेगा। इसके लिए कर्मचारियों की सेवाएं दिन और रात में ली जाएंगी। स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग बढ़ाने और शहर को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से सेवा को शुरू किया जा रहा है। कचरा उठाने के लिए कर्मचारियों की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम के वाहन कूड़ेदानों से कचरा उठाते रहेंगे। सुबह बाजार खुलने पर कूड़ेदान खाली मिलेंगे। इससे शहर में गंदगी नहीं बढ़ेगी।
नाइट स्वीपर मशीनों से होगी सफाई
अब रात को सड़कों में नाइट स्वीपर मशीनों से सफाई होगी। सुबह शहर की मुख्य सड़कें चकाचक मिलेंगीं। पहले शहर की चुनिंदा सड़कों को ही साफ किया जा रहा था। अब ऐसी सड़कें जहां पर मशीनें आसानी से पहुंच सकती हैं, वहां भी यह सेवा मिलेगी।
विज्ञापन

अब शहर में दिन-रात कचरा उठता रहेगा। सड़कों और बाजारों में रखे कूड़ेदान से कचरा उठाया जाएगा। इससे कूड़ेदानों के आसपास गंदगी नहीं फैलेगी। इस कारण यह सुविधा शुरू की गई है, जिसका लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- हरिंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें