फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा राशि का भुगतान नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मनरेगा के तहत किए विकास कार्यों की लंबित राशि का भुगतान नहीं होने पर मढ़ क्षेत्र पंचायत जनप्रतिनिधियों और संबंधित ठेकेदारों के सब्र का बांध टूट गया। शुक्रवार को उन्होंने बीडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ग्रामीण विकास विभाग और प्रदेश प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

भाजयुमो जिला ग्रामीण के अध्यक्ष दीपक पांडेय ने कहा कि 2016 से लेकर 2018 तक मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों की 9 करोड़ 77 लाख 67 हजार रुपए का भुगतान नहीं हुआ है। सभी कार्य धरातल पर हुए भी हैं और ग्रामीण विकास विभाग के आला अधिकारियों ने चार बार निरिक्षण भी किया है। उसके बावजूद विभाग ने लंबित राशि का भुगतान नहीं किया है।
सरपंच नरिंदर सिंह, शाम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, विक्रम जीत मन्हास, प्रेम सिंह चिब आदि ने कहा कि सभी विकास कार्य पंचायतों में किए गए थे। कुछ प्रतिनिधियों ने बैंक से कर्जा लेकर काम करवाया था, लेकिन पांच साल बाद भी पैसों का भुगतान नहीं हुआ है। सरपंचों ने उपराज्यपाल से जल्द मामले का संज्ञान लेकर कदम उठाने की अपील की है। इस मौके पर सरपंच तिलक राज चौधरी, मुल्ख राज शर्मा, प्रेम सिंह, अशोक सैनी, घसीटा राम, गुलशन शर्मा उर्फ लाड्डी, नायब सरपंच प्रदीप चौहान, पूर्व सरपंच अश्वनी शर्मा, पंच राज कुमार शर्मा, परम ज्योति शर्मा, कुलदीप शर्मा, संदीप शर्मा, साहिल शर्मा और महेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें