फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जबरन कब्जा करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के डिंगी गुमपुल गांव की सड़क पर कुछ लोगों के कब्जे को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मंगल दास, रमेश कुमार, रामपाल, चुनी लाल, पोला राम, मोहिंदर लाल, बोध राज ने बताया कि दूसरे क्षेत्र के कुछ लोग इस सड़क पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। 35 साल से वे लोग इस सड़क को पक्का होने की राह देख रहे हैं। आज जब सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू हुआ है तो कुछ लोग काम में रुकावट पैदा कर रहे हैं।
लोगों ने बताया कि सड़क के साथ उनकी जमीन लगती है। जब सड़क का काम शुरू किया था, उस समय पटवारी ने सड़क की निशानदेही की थी। इसके बाद ही सड़क का काम शुरू किया गया था। बावजूद इसके कुछ लोगों ने आकर सड़क पर डाले कंकड़ को उखाड़कर सड़क को तोड़ डाला है। जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। अगर उनकी जमीन रास्ते में नहीं आ रही है तो वह लोग सड़क की जमीन पर कब्जा क्यों कर रहे हैं? लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें