फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा नहीं करवाने पर छात्रों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडी) की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने की मांग पर विद्यार्थियों ने पांचवीं बार प्रदर्शन कर आवाज उठाई है। वीरवार को विवि परिसर में प्रदर्शन कर रोष जताया वहीं, शाम छह बजे तक विवि का मुख्य गेट बंद कर प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के कार्यकर्ता अजय लखोत्रा की नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन दूरस्थ शिक्षा के छात्रों के साथ भेदभाव कर रही है। रेगुलर छात्रों की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड से ली जा रही हैं। उन्हें कोविड का खतरा है, लेकिन दूरस्थ शिक्षा के छात्रों को परीक्षा के लिए बुलाया जा रहा है। परीक्षाओं के समय हमें भी संक्रमण का खतरा है। ऑफलाइन परीक्षाओं की जारी की गई डेटशीट से सहमत नहीं हैं। एक विवि में दो तरह के आदेश जारी किए जा रहे हैं। दूरस्थ शिक्षा के छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।
इसका खामियाजा दूरदराज के क्षेत्रों के छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्र पढ़ाई को छोड़ने के लिए मजबूर हैं। एनएसयूआई के कार्यकर्ता अजय लखोत्रा ने बताया कि संगठन विवि प्रशासन की रवैये कर निंदा करता हैं। अजय ने बताया कि विवि बीबीए तीसरे सेमेस्टर की डेटशीट जारी की है। उसमें ऑनलाइन मोड से परीक्षा लेने का प्रावधान रखा है। इसके अलावा भी कई परीक्षाएं विवि ने ऑनलाइन करवाई हैं। एनएसयूआई के अन्य कार्यकर्ता सन्नी परिहार ने बताया कि हम दूरस्थ शिक्षा के छात्रों को न्याय दिलाने के लिए तैयार हैं। प्रदर्शनकारियों ने विवि प्रशासन को चुनौती दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें