जम्मू। सतवारी के जीवन नगर में एक चलती कार में आग लग गई। कार सवार दंपती ने कूद कर जान बचाई है। वह सांबा में शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच आग का कारण तकनीकी खामी लग रही है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह पांच बजे जीवन नगर में चलती कार (डीएल12सीबी 1142) में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार सवार दंपती ने बाहर कूद कर जान बचाई। कार कुछ दूर जाकर रुक गई और चंद मिनट में ही राख हो गई। पुलिस के अनुसार यह कार रियासी निवासी किसी राज कुमार के नाम पर पंजीकृत है। इस कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।