फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगें पूरी करो वरना आज से उग्र आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू प्रोविंस जेपीडीसीएल, पीडीडी, टीडीए यूनियन की ओर नियमितीकरण की मांग समर्थन में एमडी कार्यालय पनामा चौक के बाहर प्रदर्शन किया। बुधवार को हड़ताल के 72 घंटे पूरे होंगे। इस समय अवधि में मांगें हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

आल जम्मू प्रोविंस कैजुअल लेवर के अध्यक्ष अखिल शर्मा ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को लंबे समय से नियमित नहीं किया गया है, जबकि कश्मीर में कर्मचारी नियमित हो चुके हैं। जम्मू संभाग के कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। तीस माह का वेतन जारी किया जाए। 941 अस्थायी कर्मचारियों को बिना वेतन के काम करना पड़ रहा है। लंबे समय से वेतन जारी नहीं हुआ है। अब हालत यह है कि कर्मचारियों को परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कत हो रही है। कर्मचारियों के साथ भेदभाव की नीति को खत्म किया जाए। लाकडाउन के दौरान कर्मचारी पैसों के अभाव में आत्महत्या तक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि तय समय में मांगें पूरी होनी चाहिए। इस मौके पर महेंद्र सिंह, मुकेश, शमशेर सिंह, गुरमेल शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
हड़ताल से कामकाज रहा प्रभावित
कर्मचारियों की हड़ताल से कार्यालय समेत फील्ड में काम काफी प्रभावित हुआ। अस्थायी कर्मचारियों के माध्यम से टांसफार्मर मरम्मत, फाइलों संबंधी काम निपटाने में परेशानी आई है। स्थायी कर्मचारियों के माध्यम से काम को निपटाया गया है। अब हड़ताल खत्म होने के बाद काम सामान्य रूप से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें