फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस की बैठक न बुलाने पर प्रशिक्षण शिविरों का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए विपक्षी पार्षदों ने किनारा किया है। हॉल ही में लगाए प्रशिक्षण शिविरों का पार्षदों ने जनरल हाउस की बैठक न बुलाने के विरोध में बहिष्कार किया। इस कारण विपक्षी पार्षद रैकिंग सुधार के लिए दिए जाने वाले सुझाव नहीं ले पाए। मौजूदा समय में वार्डों में जिस तरह की व्यवस्था चल रही है, उसी पर काम जारी रहेगा। नए कदम नहीं उठाए जा रहे। हालांकि इस बार रैंकिंग में सुधार हुआ हैं। यह 224 के करीब रही है। हालांकि पहले रैंकिंग 260 से लुढ़ककर 328 पहुंच गई थी। इस दौरान शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई थी।
विज्ञापन

अब नगर निगम रैकिंग सुधार के लिए शिविर लगा रहा है, लेकिन निर्दलीय पार्षद इनका बहिष्कार कर रहे हैं। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगे प्रशिक्षण शिविर का बहिष्कार कर विपक्षी पार्षद उठकर बाहर आ गए थे। इस कारण शिविर आयोजित नहीं हो पाया है। उनका तर्क रहा कि जनरल हाउस की बैठक नहीं बुलाई जा रही है, लेकिन शिविर लगाए जा रहे हैं।
नगर निगम के सूत्रों के अनुसार शिविर के माध्यम से स्वच्छता रैंकिंग सुधार के लिए किस तरह से सफाई व्यवस्था होनी चाहिए, पार्षद क्या करें, कैसे अपने स्तर पर सफाई करवाएं, इन मसलों पर सुझाव दिए जाने थे। इस पर काम होने पर वार्डों में सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होनी थी। साथ ही रैंकिंग में भी सुधार आना था। शिविर आयोजित करने में नगर निगम का पैसा भी बर्बाद हो रहा है, लेकिन इनका लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें