फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड भर्ती की चयन सूची रद्द नहीं की तो भाजयुमो सड़कों पर उतरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने फायर ब्रिगेड विभाग में भर्ती की चयन सूची में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उपराज्यपाल से सूची रद्द करने की अपील की है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह ने कहा कि अगर सूची को जल्द रद्द नहीं किया गया तो भाजयुमो आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा तीन अक्तूबर को चयन सूची जारी हुई और बड़ी हैरानी की बात हैं कि दो दिनों में ही चयनित उम्मीदवारों ने नौकरी भी ज्वाइन कर ली। उन्होंने कहा 2013 में पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे और तीन बार परीक्षा करवाई गई। हर बार भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के आरोप लगे।
उन्होंने कहा हैरानी की बात है कि आठवीं कक्षा पास उम्मीदवारों ने पीएचडी और पीजी उम्मीदवारों से ज्यादा अंक लिखित परीक्षा में हासिल किए हैं। बडगाम जिले से ही 200 से ज्यादा उम्मीदवार चुने गए हैं। इस अवसर पर मोर्चा के उपाध्यक्ष श्रेय सेठी, हरि ओम शर्मा, अभिषेक सलाथिया, रिंकू चौधरी, प्रीति चौधरी के अलावा महासचिव कपिल सिंह चिब, संजीव मन्हास, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें