फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटवाल बिरादरी की नई कार्यकारिणी रविंद्र बने राष्ट्रीय चेयरमैन

विज्ञापन
ऑल इंडिया बटवाल बिरादरी वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्य संयोजक रमेश लाल मोटन प्रेसवार्ता करते हुए।
विज्ञापन
आरएस पुरा। ऑल इंडिया बटवाल बिरादरी वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्य संयोजक रमेश लाल मोटन ने प्रेसवार्ता कर एसोसिएशन के चुने गए नए सदस्यों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रविंदर भाशा को राष्ट्रीय चेयरमैन, सरदार प्रेम सिंह तरगोतरा को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा रशपाल भाशा, हंसराज मोटन, ओमप्रकाश तरगोतर, रशपाल राम कैथ, सरदार तरसेम सिंह लोखतरा को वरिष्ठ उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कुलवंत राय लोखतरा, जगदेव सिंह लोखतरा, मोहन दिलावर, जनक राज मोटन, रमेश कुमार, धनीराम नंदन तथा राजेंद्र कुमार लहोरिया को उप प्रधान बनाया गया है। मास्टर रघुवीर सिंह कैथ तथा कैप्टन श्यामलाल मोटन को राष्ट्रीय महासचिव का पद सौंपा गया। वहीं यशपाल लोखतरा को कोषाध्यक्ष, तरसेम लाल मोटन को प्रवक्ता, रमेश चंद्र मोटन व सरदार संसार सिंह मोटन को मीडिया सचिव, एडवोकेट एसएल भाशा को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। सरवन कुमार, डॉ. वीरेंद्र पाल लोखतरा, रमेशचंद्र संधू, दलीप कुमार लोखतरा, राजीव कुमार प्रेमचंद लोखतरा, राजकुमार लोखतरा, बिशंबर दास कैथ, विकी कुमार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।
इसके अलावा सर्वजीत जमला तथा थोड़ू राम राम को सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। रमेश मांडी को राष्ट्रीय युवा विंग का प्रधान , सुनीता रानी को महिला विंग का प्रधान बनाया गया। रवि कैथ, पीसी कैथ, बूटा पहलवान तथा सरदार बचन सिंह को सलाहकार, पृथ्वी सिंह तथा दीप डोगरा को मुख्य चुनाव कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर उनके साथ सतपाल मांडी, थोड़ू राम, पूर्व तहसीलदार सेवाराम मंडी रवि कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें