फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेशभर में बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कार्यालयों में शनिवार को प्रदर्शन किए जाएंगे। यह प्रदर्शन पावर इंप्लाइज को-आर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग यूनियनों के सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन

पीईसीसी के पदाधिकारी इंजीनियर जयपाल शर्मा, अजाज काजमी और संजीव बाली ने कहा कि निजीकरण का फैसला सहन नहीं होगा। यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। इस दौरान कश्मीर घाटी में यूनियन के पदाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की गई। केंद्र शासित प्रदेशों में विद्युत क्षेत्र के निजीकरण का प्रस्ताव है। इस पर मंथन किया गया और फैसला लिया गया कि इसका विरोध किया जाएगा। वर्तमान में प्रगति के बुनियादी ढांचे में सुधार ट्रांसमिशन और वितरण घाटे को कम करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें