फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच की तरफ से एक कार्यक्रम हुआ। इसमें चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार की शपथ ली गई। इस मौके पर मंच के जिला अखनूर के प्रधान यश करण सिंह भाऊ ने शपथ के दौरान कहा कि आज आवश्यकता है कुछ करने की। अपनी ताकत का अहसास कराने की। 135 करोड़ की आबादी के साथ आज हम विश्व का सबसे बड़ा बाजार हो सकते हैं। यदि हमारी इच्छा शक्ति मजबूत हो तो हम विश्व के सबसे बडे़ उत्पादक बन सकते हैं। आज हमें आवश्यकता है विदेशी वस्तुओं पर निर्भर न होकर आत्मनिर्भर बनने की विदेशी वस्तु का उपयोग न करके हमें स्वदेशी पर आना होगा। इस मौके पर उन्होंने भारतीय सामान हमारा अभिमान का नारा भी बुलंद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें