फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू के बाहर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से उत्तीर्ण करने को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी के बाहर मंगलवार को विद्यार्थियों की तरफ से सामूहिक रूप से उत्तीर्ण करने की मांग को लेकर कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जेयू प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने कहा कि इस स्थिति में विद्यार्थियों की जिंदगी खतरे में डालकर परीक्षा लेना गलत है। अगर यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है तो विद्यार्थियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना था कि सोशल मीडिया पर लंबे समय से सामूहिक रूप से उत्तीर्ण करने की मांग उठाई जा रही थी, लेकिन यूनिवर्सिटी के वीसी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते घरों से बाहर आकर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन करना विद्यार्थियों की मजबूरी है। विद्यार्थियों का कहना था कि यूनिवर्सिटी को ज्ञापन सौंपने के बाद भी जेयू प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना था कि अगर जेयूईटी की परीक्षा को कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया है तो यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को क्यों स्थगित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की तरह यहां भी विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से उत्तीर्ण किया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों का भविष्य खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें