फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कनेक्शन धारकों का किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीमों ने गांधी नगर, शास्त्री नगर, सैनिक कालोनी और आसपास के इलाकों में बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। कुछ जगहों पर अवैध कनेक्शन को भी मीटर के साथ कनेक्ट कर दिया गया है। इससे कुल खर्च होने वाले लोड का अब पता चलता रहेगा। विभाग के अनुसार लोगों ने अवैध कनेक्शन कर रखे हैं। इस कारण लोड का पूरा पता नहीं चल पाता। बिजली ज्यादा खर्च हो रही है। इससे विभाग को नुकसान हो रहा है। अब ऐसे लोगों पर बिजली विभाग कार्रवाई कर रहा है। एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि अवैध कनेक्शनों को हटाया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। कुल 41 मामलों में विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही। कुछ जगहों पर टीम के आने का विरोध किया गया, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें