नेशनल मजदूर कांफ्रेंस ने रियासती और केंद्र सरकार को कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। संगठन के प्रधान सुभाष शास्त्री का कहना है कि रियासती मुलाजिमों को जल्द डीए किश्त जारी होनी चाहिए।
उनका कहना है कि महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में कर्मचारियों की अन्य मांगों खासतौर से विभिन्न विभागों में कार्यरत डेलीवेजरों को नियमित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कर्मचारियों को दस फीसदी लंबित डीए किश्त जारी करने और छठे वेतन आयोग के एरियर की चौथी किश्त जारी करने की मांग भी की है। इसके अलावा क्लर्कों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पर भी जोर दिया है।