फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरां साहिब में नशा तस्करी पर बिफरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कस्बे में बड़ रही नशा तस्करी के खिलाफ लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर प्रशासन से तस्करों पर कार्रवाई की मांग की। फिंदड़ गांव के गामीणों ने आरोप लगाया कि एक महिला गांव में देसी शराब व चिट्टा सप्लाई करने का धंधा कर रही है। जिससे युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है। लोगों ने कहा कि आरएस पुरा और मीरां साहिब पुलिस थाने में इस बारे में शिकायत की गई है। गांव के बनारसी लाल, रतन लाल सहित अन्य लोगों का कहना है कि उक्त महिला नशीले पदार्थों का धंधा कर युवा वर्ग को नशे की लत में धकेल रही है। पुलिस से मांग की कि आरोपी महिला पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी महिला का कहना है कि उसने कस्टोडियन विभाग से गांव में 12 मरले जमीन ली है, जो गांव के लोगों को बर्दाश्त नहीं। कहा कि उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें