फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार खत्म करने में रही विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। भाजपा सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार को खत्म करने में विफल रही है। महंगाई के कारण गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। युवा रोजगार के लिए तरस रहें हैं, लेकिन सरकार मौन है। यह आरोप आम आदमी पार्टी के नेताओं ने खौड़ में आयोजित जनसभा में लगाया है। उन्होंने कहा कि आप ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोगों को समस्याओं से निदान दिला सकती है। दिल्ली और पंजाब में सरकारी की ओर से उठाए गए कदम इसका उदाहरण है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की खौड़ में नेता व खौड़ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की ओर से एक जनसभा हुई। इसमें जम्मू प्रांत के प्रभारी गौरव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं को रोजगार मांगने पर लाठियां मिल रही हैं। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के सह प्रभारी मनोज सिन्हा, ओपी खजूरिया, बलवंत सिंह मनकोटिया, यशपाल कुंडल, तरणजीत सिंह टोनी, सुभाष शर्मा, देविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें