जम्मू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता।
जम्मू। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के खिलाफ आवाज उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कैंपस में वीआईपी काफिले की कारों की एंट्री पर कोई रोक नहीं, केवल छात्रों पर यह पाबंदी लगाया जाना समानता के अधिकार का उल्लंघन है।
यूनियन के जम्मू-कश्मीर चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष अजय लखोत्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन चौपहिया को लेकर कैंपस में सेलेक्टिव बैन लगा रहा है, जो हमें मंजूर नहीं। उन्होंने विश्वविद्यालय की वाहन नीति पर सवाल उठाते हुए विश्वविद्यालय से इसे तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव भवन्यु भगत, यूथ काग्रेस सचिव जयसिद्ध भल्ला, आर्यन, राहुल आदि शामिल थे।