फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ ग्रामीणों ने बिजली विभाग का कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। क्षेत्र के कल्याणा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर बिश्नाह में विभाग के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने मीटर रीडर पर मनमानी के आरोप भी लगाए और विभाग से उसका तबादला करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की कटौती बड़े पैमाने पर हो रही है। इसके बावजूद बिजली बिल अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। मीटर रीडर को बिजली बिलों में बढ़ोतरी के बारे में पूछा जाता है तो वह वह कहते हैं कि दफ्तर जाकर बड़े अधिकारियों से बात करें। उन्होंने मीटर रीडर पर उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि वह महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। बिजली खप्त के हिसाब से बिल मुहैया नहीं करवाया जा राह है। उन्होंने कहा, लोग घेराव कर रहे हैं, लेकिन दोपहर तक कोई अधिकारी दफ्तर नहीं पहुंचा है। बिजली बिल में सुधार न किया गया तो आने वाले दिनों में ग्रामीण जम्मू पहुंचकर मुख्य बिजली अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सेवा सिंह और कपूर सिंह ने कहा कि मीटर रीडर का व्यवहार उपभोक्ताओं के साथ बिल्कुल ठीक नहीं है। बिजली विभाग केवल तार डालकर स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली बिलों को सुनिश्चित करे। मनमर्जी से बिजली बिल नहीं वसूलने दिए जाएंगे। वहीं, बिजली कटौती को कम किया जाए। अभी कार्यालय घेराव कर विभाग को चेताया है। बिलों में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें