फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ‘हर गली, हर मैदान, खेलेगा सारा हिंदुस्तान’ में पहुंचे युवा

Sat, 23 Aug 2025 06:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में इस समय युवा सेवा एवं खेल विभाग राष्ट्रीय खेल सप्ताह 2025 के लिए कई समारोहों का आयोजन कर रहा है। सभी जिलों में हजारों युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह खेल सप्ताह ‘हर गली, हर मैदान, खेलेगा सारा हिंदुस्तान थीम पर करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

कुपवाड़ा के क्रिकेट मैदानों से लेकर बारामुला के वॉलीबाल कोर्ट तक और अनंतनाग के योग मैट से लेकर गांदरबल के एथलेटिक ट्रैक तक खेल भावना का संचार हो रहा है। कुपवाड़ा में गैलिजू स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई तो सांबा जिले में अंडर-19 लड़कों के लिए जूडो, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, शतरंज और योग सहित विभिन्न विषयों में अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
राजोरी जिले के सभी पंद्रह क्षेत्रों में रैली और शारीरिक गतिविधियां आयोजित की गई। बारामुला में हाई स्कूल ख्वाजा बाग में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 145 छात्राओं ने भाग लिया। बडगाम और बांदीपोरा जिलों ने सभी शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्साह के साथ अपने खेल सप्ताह समारोहों का शुभारंभ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें