फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र के गांव चक छटाका में वीरवार देर रात अज्ञात वाहन से हुई व्यक्ति की मौत के बाद शुक्रवार को परिवार वालों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि पुलिस आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करे। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद दो घंटे बाद लोगों ने रास्ता खोला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से अपनी दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे शाम लाल (42) पुत्र संसार चंद घायल हो गए, जिसे रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान शाम लाल की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर दो घंटे तक रामगड़-नंदपुर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मांग उठाई कि इस घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। धरनास्थल पर बीडीसी चेयरमैन दर्शन सिंह, रामेश चौधरी, सरदार बिंदर सिंह, भगवान चौधरी, बलबीर सिंह, तिलक राज, करण सिंह जमवाल, रामेश सिंह जमवाल जरनैल सिंह और गांव के अन्य लोग मौजूद थे। वहीं, रामगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी विजय कोतवाल ने धरनास्थल पर पहुंचकर परिवार वालों को जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना हटाया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें