फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : पाकिस्तान और POK में बैठे 11 आतंकियों की संपत्ति अटैच... किश्तवाड़ में कार्रवाई, 18 दहशतगर्द निशाने पर

Sat, 25 Jan 2025 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

ये आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में छिपे हैं और वहां से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकियों की कमर तोड़ने में जुटी है। पुलिस ने शुक्रवार को किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रू में 11 आतंकी कमांडरों की संपत्तियां कुर्क कीं। ये आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में छिपे हैं और वहां से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बैठे इन आतंकियों के खिलाफ थाना किश्तवाड़ में धारा 120-बी, 121-ए आईपीसी और यूएपीए की धारा 13, 18, 39 के तहत मामले दर्ज थे। 

एनआईए कोर्ट डोडा ने जिले के 36 आतंकियों को भगोड़ा घोषित किया था। इनमें से पाकिस्तान व पीओके से सक्रिय 11 आतंकियों की करीब 52 कनाल जमीन की पहचान की गई थी। अब कोर्ट के आदेश पर इन संपत्तियों को अटैच किया गया है।
विज्ञापन

इनकी संपत्तियां कुर्क

  • शब्बीर अहमद उर्फ जुनैद निवासी सेवा छात्रू
  • जमाल दीन नाइक उर्फ मुदस्सिर निवासी सेवा छात्रू
  • शब्बीर अहमद निवासी बेग पुरा सिंगपुरा
  • मंजूर अहमद निवासी जेला छात्रू
  • गुलाम मोहम्मद गुज्जर निवासी तितवान गुरिनाल छात्रू
  • गुलाम नबी उर्फ माजिद निवासी शेरी सिगदी
  • मोहम्मद शफी उर्फ अमजद निवासी शेरी सिगदी
  • गुलाम हुसैन शेख निवासी शेखपुरा कुच्छाल
  • बशीर अहमद रैना उर्फ शौकत निवासी रैना मोहल्ला, कुच्छाल
  • गुलजार अहमद उर्फ जाविद निवासी राथर मोहल्ला, कुच्छाल
  • गुलाबू निवासी राहलथल मुगल मैदान

18 और आतंकियों की संपत्तियों की पहचान
एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन ने बताया कि 18 और फरार आतंकियों की संपत्तियों की पहचान की गई है। उनकी कुर्की के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। एडीजीपी ने कहा कि राष्ट्र-विरोधी तत्व, ओवरग्राउंड वर्कर और स्लीपर सेल मुख्यधारा में लौट आएं या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

उन्होंने आगाह किया कि आतंकवाद को सहायता या बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की पूलिस को सूचना देने का आह्वान किया।

28 नवंबर को सात आतंकियों की संपत्तियां की थीं अटैच
इससे पहले पुलिस ने 28 नवंबर 2024 को किश्तवाड़ के सात आतंकियों की संपत्तियां कुर्क की थीं। ये भी पाकिस्तान व पीओके से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें