फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड में लोगों की सहायता करने वाले 50 स्वयं सेवक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर सिंह क्लब में गांधी ग्लोबल फैमिली और रोबिन हुड आर्मी संगठन की ओर से हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

जम्मू। गांधी ग्लोबल फैमिली और रोबिन हुड आर्मी संगठन की ओर से अमर सिंह क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता गांधी ग्लोबल फैमिली के अध्यक्ष पदमश्री डॉ. एसपी वर्मा ने की। युवा खेल एवं सेवा, विज्ञान और तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान उत्कृष्ठ कार्यों एवं कोरोना काल में जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए 50 स्वयंसेवियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयुर्वेदिक दवाइयां भी वितरित कीं।
गांधी ग्लोबल फैमिली के अध्यक्ष ने बताया कि मार्च 2020 से कोरोेना के मामले बढ़ते ही ग्लोबल फैमिली और रोबिन हुड आर्मी ने लोगों की मद्द के लिए हाथ बढ़ाया था। इसमें गरीब और जरूरतमंदों को अपने घरों से भोजन लाकर मुहैया करवाया था। संकट की घड़ी में लोगों को किसी वस्तु का अभाव नहीं होने दिया है। दूरदराज इलाकों तक दवा पहुंचाने के साथ ही 355 से अधिक शिविरों के माध्यम से 1.25 लाख लोगों की सहायता की। प्रधाव सचिव ने दोनों संगठनों की सराहना की। बताया कि दोनों संगठनों ने व्यवस्थित रूप से जमीनी स्तर पर काम किया है। ग्रेटर केलाश में अनाथ बच्चों के लिए एक अकादमी शुरू की है, जिसमें 25 बच्चे रोबिन हुड अकेडमी की ओर से पढ़ाई कर रहे हैं। स्वयंसेवक स्वयं जाकर पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सचिवालय के साइबर एसएसपी एमवई किचलु ने बताया कि कोविड की तरह साइबर की भी मौजूदा समय में एक बीमारी चली है, जिससे लोग परेशान हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर नकली अकाउंट बनाकर ठगी कर रहे हैं। इसलिए लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल एसके शर्मा, डीएसपी और कार्यकारी सचिव रेडक्रॉस जम्मू रमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें