JU Professor Death: एसआईटी विभाग के सभी विद्यार्थियों से पूछताछ करेगी। सभी की विवि प्रशासन से सूची मांगी गई है। इनमें शिकायत करने वाले भी शामिल हैं। इसके अलावा विवि प्रशासन से कुछ और रिकार्ड भी मांगा गया है। एसआईटी उन छात्र छात्राओं से भी पूछताछ करेगी, जो हाल ही में मनोविज्ञान से पासआउट हुए हैं।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर की मौत मामले में एसआईटी मनोविज्ञान विभाग के उन रिसर्च स्कालरों से भी पूछताछ करेगी, जिन्होंने शिकायत नहीं की थी। एसआईटी विभाग के सभी विद्यार्थियों से पूछताछ करेगी। सभी की विवि प्रशासन से सूची मांगी गई है। इनमें शिकायत करने वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा विवि प्रशासन से कुछ और रिकार्ड भी मांगा गया है। एसआईटी उन छात्र छात्राओं से भी पूछताछ करेगी, जो हाल ही में मनोविज्ञान से पासआउट हुए हैं। एसआईटी ने विवि प्रशासन से कहा है कि जो कोई भी इस मामले में अपना बयान देना चाहे, वो एसआईटी के पास आ सकता है।
जानकारी के अनुसार एसआईटी ने विवि प्रशासन से कहा है कि वह पूर्व में यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जानकारी दें। पूछा गया है कि पूर्व में किन-किन लोगों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इसमें किस तरह की कार्रवाई की गई। इसमें एसआईटी देखेगी कि इस यौन उत्पीड़न की शिकायत आने पर कैश कमेटी, विवि प्रशासन किसी तरह की प्रक्रिया अपनाती है। किस तरह के नियम लागू किए जाते हैं।
विज्ञापन
देखा जाएगा कि चंद्रशेखर के मामले और पूर्व में हुए मामलों में एक जैसी प्रक्रिया ही अपनाई गई या फिर कुछ और। एसआईटी की टीम ने मंगलवार को भी विवि का दौरा किया। यहां रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात स्टाफ, मनोविज्ञान विभाग की लैब के स्टाफ, क्लैरिकल स्टाफ से बात कर उनके बयान दर्ज किए।
मोबाइल खोलेगा राज, सीडीआर में कुछ संदिग्ध नहीं
सूत्रों का कहना है कि एसआईटी की टीम ने डॉ. चंद्रशेखर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली है। इसमें देखा गया है कि अंतिम वक्त उनकी किन-किन से बात हुई। इससे पता चला है कि अंतिम बार उनकी बातचीत पत्नी और बेटी के बर्थ सर्टिफिकेट बनाने से संबंधित लोगों से बातचीत हुई है। शुरूआती जांच कहती है कि फिलहाल उनकी कॉल डिटेल का उनके खुदकुशी करने से कोई संबंध नजर नहीं आ रहा। वहीं मोबाइल फोन की अभी कोई जानकारी नहीं आई है क्योंकि उनका फोन अब भी लॉक है। इसके माध्यम से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।
22 को जम्मू आएगा डॉ. चंद्रशेखर का परिवार
जानकारी के अनुसार इस मामले में एसआईटी की टीम डॉ. चंद्रशेखर के परिवार का बयान लेगी। बताया जा रहा है कि उनका परिवार 22 सितंबर को जम्मू आएगा। इसके बाद उनकी पत्नी और भाई के बयान दोबारा से दर्ज किए जाएंगे।