घगवाल। राजपुरा तहसील के सीमावर्ती गांव चक दुल्मा व मुट्ठी झारू के ग्रामीणों ने क्षेत्र से फायरिंग रेंज को शिफ्ट करने की मांग उठाई। इसको लेकर बुधवार को 161 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, चक सद्दा और मुट्ठी झारू गांव के ग्रामीणों के साथ डीआईजी हीरा लाल और कमांडिंग ऑफिसर सुरेंद्र सिंह ने बैठक की। ग्रामीणों को पेश आ रही परेशानियों को सुना।
ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि चक सद्दा और मुट्ठी झारू में बने फायरिंग रेंज पर फायरिंग की वजह से लोगों को पशु चराने, खेती में काम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि फायरिंग रेंज को स्थानांतरित किया जाए। डीआईजी हीरालाल ने ग्रामीणों से 15 दिन का समय मांगा। उसके बाद फायरिंग रेंज को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बैठक में नंबरदार चक सद्दा राजकुमार, नंबरदार वीर सिंह, सरपंच विनय शर्मा, डीडीसी सदस्य आशा रानी व बीडीसी राधा कृष्ण मौजूद रहे।