फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कें खस्ताहाल, चालक और राहगीर बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर की अधिकतर सड़कें खस्ताहाल हैं, जिन पर संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा। इससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानी हो रही है। अभी तक तारकोल बिछाने पर काम शुरू नहीं हो पाया है। बीते माह यूनिवर्सिटी रोड पर तारकोल डाला गया, लेकिन हाल ही में हुई बारिश के कारण तारकोल उखड़ चुका है। इस कारण जगह-जगह गड्ढे पड़ चुके हैं। तेज रफ्तार से आने वाले दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह रायपुर-सतवारी सड़क में भी जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। इन गड्ढों को पहले मिट्टी से भरा गया, बारिश होने पर मिट्टी बह गई। इस कारण अब वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। वेयरहाउस के पास भी सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क सितंबर, 2020 में उखाड़ी गई थी, जिसे एक साल बीत जाने के बाद भी सुधारा नहीं गया। आईआईएम रोड और छन्नी रामा को जाने वाली सड़क भी टूट चुकी है। यूईईडी के अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता ने कहा कि मौसम में सुधार है। अब अधिकांश सड़कों पर तारकोल बिछाया जाएगा। संबंधित विभाग को भी अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें