फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने उखाड़ी जम्मू की सड़कें, दो माह पहले डाला तारकोल भी बह गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बारिश ने प्रशासन के प्रबंधों की पोल खोल दी है। दो माह पहले ही सड़कों पर डाली तारकोल उखड़ चुकी है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा हुआ है। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग ने सड़कों में तारकोल डालने के बाद इनकी गुणवत्ता चेक किए बिना ही पास कर दी हैं। बताया जा रहा है कि सड़कों में तारकोल डालने के बाद कई सैंपल पास भी हुए, लेकिन अब हालत यह है कि भारी बारिश से सड़कें उखड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सीएसआईआर, यूनिवर्सिटी रोड, बेली चराना, ट्रांसपोर्ट नगर में तारकोल उखड़ने के बाद अब पत्थर भी बह गए हैं। सड़क की एक लेन में वाहन नहीं चल रहे। इसी तरह नरवाल रोड भी खस्ताहाल हो चुका है, यहां जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। छन्नी रामा में भी तारकोल और बजरी उखड़ चुकी है। इन सड़कों पर मई और जून के दौरान तारकोल बिछाई गई है। वाहन चालक रमेश कुमार, श्याम कुमार, मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि तारकोल बिछाने में गड़बड़ी हुई है, बारिश में सब बह गया है, वाहन कहां चलाएं। सरकार करोड़ों खर्च रही है, लेकिन सुविधा नहीं मिल रही।
-------
गड्ढे में फंसी कार, क्रेन से निकालनी पड़ी
सीएसआईआर सड़क में बारिश का पानी रुका हुआ है। ऐसे में यहां पर वाहन चालकों को सड़क का पता नहीं चल पा रहा। मंगलवार सुबह एक कार गड्ढे में फंस गई। काफी प्रयास करने के बाद भी चालक कार को बाहर नहीं निकाल पाया। बाद में क्रेन की मदद से वाहन को निकाला गया।
विज्ञापन

--------
सड़कों किनारे नालियां भी ब्लॉक
सड़कों किनारे बनीं नालियां भी ब्लॉक हो गई हैं। इस कारण भी पानी सड़कों में जाम हो गया है। हालांकि नगर निगम ने नालियों को खोलने का दावा किया था, लेकिन बारिश ने सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है।
-------
लोक निर्माण विभाग से कारण पूछा जाएगा। शहर में सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। हाउस में भी अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से पूछा जाएगा। नए सिरे से तारकोल डालने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें