फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बारिश के आसार, धान की नहीं करें कटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बीते सप्ताह हुई बारिश और तूफान के कारण धान की फसल को पांच फीसदी नुकसान पहुंचा था। अखनूर, आरएस पुरा, मढ़ समेत कई इलाकों में फसल गिर गई थी। अब एक बार फिर से 23 से 25 अक्तूबर तक बारिश के आसार हैं। इसको देखते हुए कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें किसानों को फसल न काटने के लिए कहा है। मौसम साफ होने पर फसल काटी जा सकती है।
विज्ञापन

उधर, जिन क्षेत्रों में कटाई हो चुकी है, वहां के लोग मंडियों में धान बेच रहे हैं। अभी तक 25 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है। जम्मू, सांबा और कठुआ में धान की कटाई का काम बीस फीसदी ही हो पाया है।
यूरिया पहले डालकर दो फीसदी खराब की फसल
इस बार किसानों ने यूरिया को समय से पहले ही डाल दिया। इस कारण दो प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। यहां पर सीटा कम आकार का बना है। हालांकि कृषि विभाग ने यूरिया डालने का समय भी बताया था।
विज्ञापन

तूफान से पांच फीसदी धान की फसल नष्ट हुई है। वहीं, यूरिया समय से पहले डालने से नुकसान हुआ है। मौसम खराब रहने के आसार के चलते 23 से 25 अक्तूबर तक फसल न काटने और मंडियों में न आने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान किसानों को काम बंद रखना बेहतर होगा।
विज्ञापन

- केके शर्मा, निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें