फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पानी के लिए बवाल, एक छात्र ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताई थी समस्या

Fri, 07 May 2021 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

ओल्ड रिहाड़ी इलाके में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की आपूर्ति न होने से इलाके के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
पानी की समस्या, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के ओल्ड रिहाड़ी इलाके में पानी की किल्लत का निदान होता नजर नहीं आ रहा है। इलाके में तीन दिन से पानी की समस्या बनी है। इसके लिए हर रोज झगड़ा होता है। गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत है। लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन के कनेक्शन का काम भाजपा नेता रुकवा रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पानी का कनेक्शन अस्पताल साइट से मिलना था। यहां से पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से होनी है, लेकिन अब इसे रिहाड़ी से ही जोड़ा जा रहा है। जिससे पेयजल किल्लत पेश आएगी। पाइप लाइन से कनेक्शन देने का काम तीन दिन से रुका हुआ है।

बता दें कि रिहाड़ी के रहने वाले एक छात्र जतिन ने प्रधानमंत्री और पीएमओ कार्यालय में पानी की समस्या का निदान करने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद काम शुरू हुआ। अब काम पर राजनीति होनी शुरू हो गई है। जतिन के अनुसार यहां पर हर रोज लड़ाई होती है। पानी न आने पर प्रदर्शन भी होते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी तारिक, सुरेश, दीप, मुकेश, अशोक आदि ने बताया कि भाजपा नेता राजनीति कर रहे हैं। लोगों की समस्याओं का निदान नहीं कर रहेद्घ मुख्य अभियंता की ओर से काम को हरी झंडी दी गई। नक्शा पास हुआ, अब काम करवाया जा रहा है। पानी न आने के कारण अब नौबत यह है कि लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि मसले का उचित समाधान किया जाए। अस्पताल साइट से कनेक्शन दिया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर: वंदे भारत समेत ये पांच ट्रेन अगले आदेश तक रद्द

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें