फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट के दो यूनिट तत्काल शुरू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी जम्मू के निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू होगा। वीरवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट के दो यूनिट को तत्काल शुरू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो यूनिटों को शुरू करने से कोविड मरीजों की ऑक्सीजन की मांग को और बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। सलाहकार ने बिजली निगम के अधिकारियों को ऑक्सीजन प्लांट को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उधर, सीडी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और ट्राइएज अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजेश्वर ने कहा कि सीडी अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जीएमसी अस्पताल में 366 कोविड मरीज भर्ती हैं। इनमें 35 मरीज पिछले 24 घंटों में आए हैं। सीडी अस्पताल में 94 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 14 बुधवार को आए है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 33 और गांधीनगर अस्पताल में 83 मरीज भर्ती हैं। इनमें 14 मरीज पिछले 24 घंटों के दौरान भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में जीएमसी से 22, सीडी अस्पताल से तीन, सुपर स्पेशियलिटी से दो और गांधीनगर अस्पताल से आठ मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट गए हैं। जीएमसी में वर्तमान में 359 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें