फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ खर्च करने पर भी नहीं उठा मलबा, सात को कैसे छूटेगा नहरों में पानी

विज्ञापन
शास्त्री नगर श्मशान घाट के पास कचरे से लबालब नहर। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। जिले में तवी और रणबीर नहर में सात अप्रैल से पानी छोड़ा जाना है, लेकिन अभी तक नहरों से पूरी तरह से मलबा नहीं उठाया गया है। इस काम पर पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार नहरों की सफाई बीच-बीच में हुई है। कुछ जगहों से मलबा नहीं हट पाया है। इसका कारण सफाई के लिए कम बजट स्वीकृत होना भी है। नहरों की पूरी सफाई के लिए बीस करोड़ के आसपास बजट की जरूरत हर साल रहती है। वहीं, ठेकेदारों को बीते साल किए काम की एवज में राशि का भुगतान न होना भी कारण माना जा रहा है। इस बार भी ठेकेदारों ने नहरों की सफाई सही तरीके से नहीं करवाई है। हर साल भुगतान न होने के कारण मलबा नहरों में जमा रहता है। जैसे ही पानी छोड़ा जाता है तो इसका बहाव कम होने के कारण खेतों तक नहीं पहुंच पाता।
नहरों की सफाई का काम फरवरी से शुरू हुआ था। दो माह बीत जाने के बाद भी सफाई पूरी नहीं हो पाई है। अब सात अप्रैल से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। कुछ नहरों में 10 अप्रैल से पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

---------
नहरों में नहाने का लोग लेते हैं लुत्फ
जम्मू शहर में गर्मी के दिनों में नहरों में लोग नहाने का आनंद लेते हैं। दोपहर और शाम को नहरों किनारे लोगों की भीड़ रहती है। रणबीर नहर का पानी ठंडा होने से भी लोग यहां नहाने ज्यादा आते हैं। इसी तरह तवी नहर में भी लोग नहाते हैं।
----
200 से ज्यादा गांव नहरों पर निर्भर
तवी और रणबीर नहर से 200 से ज्यादा गांवों के लोगों को लाभ पहुंचाया जाता है। तवी नहर कुल 30 किलोमीटर लंबी है, जबकि रणबीर नहर 35 किलोमीटर लंबी है।
-------
नहरों में सफाई का काम पूरा हो चुका है। सात अप्रैल से पानी छोड़ने का क्रम शुरू हो जाएगा। लोगों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। नहरों की सफाई का काम अंतिम चरण में है।
- हिमेश मनचंदा, मुख्य अभियंता, फ्लड एंड इरिगेशन विभाग
------
खेतों तक पहुंचाया जाए नहरों का पानी : डीसी
जम्मू। डीसी अंशुल गर्ग ने शनिवार को रणबीर नहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मलबा हटाने के काम का जायजा लिया। उन्होंने काम पूरा होने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया करवाने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारी ने डीसी को बताया कि रणबीर नहर के किनारे चार सब नहरें हैं।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को किसानों को उनके खेतों को सिंचित करने के लिए पानी मुहैया करवाने में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग को ये भी निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय से पहले नहर की सफाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें