दोमाना। अखनूर रोड पर मुट्ठी में तेज रफ्तार मेटाडोर और बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे से आठ यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पांच घायलों को जीएमसी में भर्ती करवाया है। बस (जेके 02सीएन 4747) अखनूर से जम्मू आ रही थी। मेटाडोर (जेके 02 एबी 6627) जम्मू से मिश्रीवाल जा रही थी। घटना स्थल पर सड़क का काम चल रहा है। इससे फ्लाईओवर के पिलरों के लिया सड़क को खोदा गया है, सड़क संकरी होने के कारण हादसा हुआ। घायलों की पहचान दविंदर कुमार पुत्र लबलू, पिंकी देवी पत्नी मदन लाल, आर्यन लखोत्रा पुत्र मदन लाल निवासी घो मन्हासा, कमली देवी पत्नी मदन लाल सुई मंदिर कानाचक, गोपी राम पुत्र हरिया निवासी मुट्ठी के रूप में हुई है। इनका जीएमसी जम्मू में उपचार चल रहा है। गोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेटाडोर के चालक और कंडक्टर फरार हैं, जबकि बस के चालक और परिचालक को पुलिस ने काबू कर लिया है। दोमाना थाने में केस दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।