फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइट प्रबंधन के लिए नहीं लगे डिवाइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में ट्रैफिक लाइट मैनेजमेंट सिस्टम शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग अभी तक डिवाइडर नहीं लगा पाया है। नगर निगम ने शहर में 64 जगहों में लाइट जंक्शन लगा दिए हैं। यातायात पुलिस 10 से 15 जंक्शनों को ही शुरू करवा पाई है। अन्य जंक्शन को शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग को लिखित में काम शुरू करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में बिना सिग्नल लाइट के ज्यूल चौक, इंदिरा चौक, कुंजवानी, नरवाल, सैनिक कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर रोजाना जाम लग रहा है। इससे यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अनुसार काम जल्द शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेेजकर अनुमित मांगी गई है। इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इन ट्रैफिक लाइटों के माध्यम से शहर में यातायात को नियंत्रित किया जाना है। शहर के व्यस्त चौकों में भी इससे यातायात सुचारू रूप से चलना है। हालांकि इससे पहले भी पुलिस कई बार लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख चुकी है।
विज्ञापन

----------
शहर में ट्रैफिक लाइट सिस्टम शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से डिवाइडर लगाए जाने हैं। इस बारे में पत्र लिखा गया है। डिवाइडर लगने के बाद ही प्रोजेक्ट पूरी तरह से शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

- शिवाली कोतवाल, डीएसपी, यातायात पुलिस
डिवाइडर शहर में जल्द लगाए जाएंगे। इसके लिए औच्रारिकताओं को पूरा करवाया जा रहा है। आगामी माह से काम शुरू करने की कोशिश की जा रही है।
- अशोक के कीकलू, सीई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें