जम्मू। जम्मू-कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से नौकरीपेशा लोगों को उनका पीएफ नहीं मिल रहा है। पीएफ के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के कई महीने बाद भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है। जेकेइपीएफओ का सेंट्रल ईपीएफओ में विलय होना है, लेकिन विलय के लिए सभी प्रक्रिया पूरी नहीं होने से अभी भी हजारों कर्मचारियों का पीएफ का पैंसा उन्हें समय पर नहीं मिल रहा है।
पीएफ के लिए ऑलाइन आवेदन करने वाले संदीप कुमार ने कहा कि दो महीने पहले आवेदन किया था। अभी तक खाते में पैसा नहीं आया है। कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हर बार अधिकारी अलग-अलग तारीख देते हैं। कंपनी छोड़ने के बाद अपने पीएफ का पैसा अगर समय पर नहीं मिल रहा तो पीएफ का क्या लाभ।
---
तीन से हड़ताल पर चल रहे कर्मचारी
जेकेईपीएफओ के कर्मचारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। कर्मचारी सरकार से कैडर की डीपीसी करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि वे संगठन के सुचारू संचालन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं। कर्मचारियों को लंबे समय से पदोन्नति नहीं मिली है। अप्रैल 2017 के बाद से कैडर की डीपीसी नहीं हो पाई है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कोई आश्वासन नहीं मिलता है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।