फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन में होगी बकरीद, खरीदारी पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में लगातार दूसरी बार लोगों को लॉकडाउन में ईद मनानी पड़ेगी। बकरीद चार ही दिन बाकी हैं। शुक्रवार शाम से शहर में वीकेंड लॉकडाउन लागू हो जाएगा। शनिवार को ईद है, ऐसे में लोगों के पास शुक्रवार शाम छह बजे तक ही खरीदारी करने का समय है। चार महीने से धार्मिक स्थलों में आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी है। ऐसे में ईद की नमाज भी घरों पर अदा की जाएगी।
विज्ञापन

बकरीद पर इस बार बकरा व्यापारियों का करोबार भी प्रभावित हुआ है। बकरीद पर कश्मीर और जम्मू संभाग में बड़ी संख्या में बकरों की खरीदारी होती है, लेकिन इस कारोबार पर काफी असर पड़ा है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में लॉकडाउन है, जबकि जम्मू, उधमपुर, सांबा, राजौरी जिलों में भी कोरोना संक्रमण के कारण सख्त पाबंदिया लगाई हैं। इस बार पाबंदियों के बीच इर्द मनानी पड़ेगी। जम्मू शहर के लखदाता बाजार में बड़ी संख्या में बकरों की खरीदारी होती है, लेकिन वीकेंड लॉकडाउन के बकरा व्यापारी नहीं पहुंचे। हालांकि सोमवार से शुक्रवार तक बकरों की खरीदारी होने की उम्मीद है। शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर खरीदारी की अनुमित मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि उम्मीद है कि एक-दो दिन में सरकार नई गाइडलाइन जारी कर सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें