फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ने से फिर 14 सौ एमवीए तक पहुंचा लोड, दिन भर लगे बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बारिश के बाद दो दिन मौसम साफ रहने से तापमान बढ़ते ही बिजली लोड फिर से 14 सौ मेगा वोल्ट एमपियर (एमवीए) तक पहुंच गया। इससे मंगलवार को बिजली कटौती ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए।
विज्ञापन

सिद्दड़ा, बेलीचराना, रूपनगर और मुट्ठी में चार ट्रांसफार्मर जले हैं। शहर में जहां पर उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे हैं, वहां बिजली कटौती पांच से दस मिनट के लिए ही हो रही है, लेकिन जहां कम क्षमता के ट्रांसफार्मर हैं, वहां पर लंबे बिजली कट सहन करने पड़ रहे हैं। शहर में बिजली ढांचा 11 सौ एमवीए तक ही लोड उठा पाता है।
बिजली बंद रहने से जलशक्ति विभाग की मोटरें भी नहीं चलीं, इससे शहर में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। नरवाल, बठिंडी, सुंजवां, कुंजवानी समेत अन्य इलाकों में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वार्ड-47 और 48 में भी पानी की किल्लत चल रही है। रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए तवी से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली निगम के एमडी गुरमीत सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग से बिजली कटौती हो रही है। जहां पर ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, उन्हें जल्द बदला जा रहा है। तापमान सामान्य होने से समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें