फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में संक्रमण में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के कई जिलों में दैनिक आधार पर नियमित रूप से कोविड संक्रमित मामले मिल रहे हैं। श्रीनगर, बारामुला, बड़गाम जिले ज्यादा प्रभावित हैं। श्रीनगर में मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक 46 नए मामले मिले। चिकित्सकों के मुताबिक यहां सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार जारी है। इस बीच प्रदेश में 126 नए मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 92 मामले हैं। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी कोविड संक्रमित मरीज की जान नहीं गई।
विज्ञापन

श्रीनगर में नए मामलों के साथ प्रदेश में सर्वाधिक 558 मामले सक्रिय हैं। बारामुला में 20 और बड़गाम में 13 मामले मिले हैं। जम्मू संभाग के जिला रियासी में फिर उछाल आया और यहां नए 16 संक्रमित मामले मिले। इसमें 5 यात्री शामिल हैं। जिला पुंछ, सांबा, कठुआ और अनंतनाग में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। जम्मू में 4 ही संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू कश्मीर में 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर अब तक 70.39 फीसदी लोगों को टीकाकरण किया गया है। इसमें 7844674 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई है। अब तक हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 8569766 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें