फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू बढ़ते ही पुलिस ने कसी कमर, अब और बढ़ी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। इसके बढ़ते ही पुलिस ने भी कमर कस ली, अब शहर में और सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को शाम ढलते ही पुलिस ने हर चौक-चौराहे, सड़कों पर तार और बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद कर दिए। दिन में भी कई जगह नाके लगाकर बिना काम निकले लोगों को वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोग भी नियमों का पालन कर रहे हैं और घरों में ही रह रहे हैं। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद कुछ लोग ही सुबह छह से दस बजे तक ही जरूरी सामान की खरीदारी करने घरों से निकले। 10 बजे दुकानें बंद होते ही पूरे शहर में वीरानी छा गई।
अन्य दिनों की तरह ही अति व्यस्ततम चौक महेशपुरा, ज्यूल, डोगरा चौक, फ्लाईओवर और पनामा चौक में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस मोबाइल वैनों के माध्यम से शहर में गश्त करती रही। चौक-चौराहों पर बिना कारण आने वाले लोगों को घर वापस भेजा गया।
विज्ञापन

दिहाड़ी लगाने वाले ऑटो चालक, सब्जी और फेरी वाले भी दोपहर 12 बजे वापस लौट गए। उनका कहना है कि भीड़ न के बराबर है, ऐसे में न तो सवारी आ रही है और न ही कोई सब्जी खरीदने। ऐसे में काम समेटकर वे वापस घर आ गए। लॉकडाउन के कारण काफी नुकसान हो रहा है।
--------
दिहाड़ीदारों की बढ़ती जा रही परेशानी
अब कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ जाने से आम लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही गई। दिहाड़ी लगाने वाले लोगों को कई मुश्किलें आ रही हैं। काम न मिलने से अब रोटी की चिंता सताने लगी है। शहर के रहने वाले हिमेश, दौलत और मोहन ने बताया कि लॉकडाउन बढ़ने से अब चिंता बढ़ गई है। परिवार को खाना कहां से खिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें