उधर, शुक्रवार दस बजे तक शहर में दुकानों खुलने पर सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। कुछ जगहों पर बिना मास्क के भी लोग आवाजाही करते नजर आए। जीजीएम, कॉमर्स कॉलेज, डोगरा चौक, गुम्मट बाजार सहित अन्य इलाकों में मेडिकल की दुकानें खुली रहीं। बीसी रोड पर मीट शॉप के बिना कोई दुकान नहीं खुली।