फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी, अब कौन करेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर से प्रवासी मजदूरों के काम छोड़कर अपने राज्य लौटने का क्रम जारी है। इसका असर अब अलग-अलग वार्डों में चल रहे रास्तों, नालियों समेत अन्य कामों में दिखने लगा है। मजदूर काम छोड़ रहे हैं। इस कारण काम समय पर पूरे नहीं हो पा रहे। बीते साल भी लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को काफी परेशानी आई थी। मजदूरों को दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा था। इस कारण हालात खराब होने से पहले ही मजदूर अपने राज्यों को लौट गए थे।
विज्ञापन

पुराने शहर, कुंजवानी, सिद्दड़ा समेत अन्य जगहों में चल रहे निर्माण कार्य धीमे पड़ गए हैं। मजदूरों को भी काम पर माह में पांच या छह दिन ही बुलाया जा रहा है। इससे खर्च निकालना मुश्किल होता देख मजदूर पलायन कर रहे हैं। शहर में चल रहे प्रोजेक्टों में अब लेबर कम कर दी गई है। इसके अलावा शहर में नालों की मरम्मत के लिए भी मजदूर नहीं मिल रहे। हालांकि नगर निगम की ओर से काम करवाने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए जा रहे हैं। मजदूर आजम सिंह निवासी हाजीपुर बिहार, महोम्मद सलाम निवासी हाजीपुर और पुष्पेंद्र सिंह निवासी छत्तीसगढ़ के अनुसार काम कम दिनों के लिए मिल रहा है। अगर हालात खराब होते हैं तो मुश्किलें बढ़ जाएंगे। अब वापस जाने की सोच रहे हैं। कई मजदूर घर वापस जा चुके हैं।
----------
काम समय पर करवाने के निर्देश हैं। मजदूरों के वापस जाने के बारे में सूचना नहीं है। ठेकेदारों को तय समय के अंदर काम पूरे करने के लिए कहा गया है। राशि भी समय पर ठेकेदारों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधीर बाली, एसीआर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें