फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में और14 मोहल्ले माइक्रो कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर और 14 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। इन इलाकों में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। किसी को मूवमेंट की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन

डीसी अंशुल गर्ग के अनुसार त्रिकुटा नगर के सेक्टर-01, 02, 03 व 04, बसंत विहार, भवानी विहार, इजी डे से सटा इलाका तथा खू वाली गली को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इससे पहले त्रिकुटा नगर के दक्षिण व पूर्वी एक्सटेंशन को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। इसके साथ ही तालाब तिल्लो इलाके में तीरथ नगर, दुर्गा नगर, भारत नगर, कर्नल कालोनी, कबीर नगर व हजूरी बाग को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यह वार्ड नंबर 40 व 41 के तहत आते हैं। इससे पहले साईं मंदिर व आसपास के इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। ज्ञात हो कि जम्मू में मंगलवार को 489 मामले आए। ये सभी मामले स्थानीय हैं। कोई भी यात्री पॉजिटिव नहीं मिला है। अभी यहां 5379 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें