फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई रेहड़ी-फड़ी वालों ने समेटा कारोबार, बोले कोई नहीं आ रहा सामान खरीदने

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना संक्रमण के कारण अब कई रेहड़ी-फड़ी वाले अपना काम समेटने लगे हैं। सड़क किनारे या फुटपाथ पर सामान बेचने वालों की संख्या में कमी आने लगी है। इनका कहना है कि लोग खरीदारी के लिए नहीं पहुंच रहे। गर्मी में बैठकर समय ही व्यतीत करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कामधंधा मंदा चलने के कारण अब परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है। मौजूदा समय में संडे बाजार बंद होने से बाहरी राज्यों से आए लोग बेरोजगार हो गए हैं।
केसी चौक में मसाले बेचने वाले रवि कुमार निवासी कुंजवानी ने बताया कि वह गरीब परिवार से है। आय का और कोई साधन नहीं है। ऐसे में वह यहां फुटपाथ पर बैठकर मसाले बेचता था। अब आय न होने के कारण यहां नहीं आएंगे। संडे बाजार में सामान बेचने वाले गोपाल, मुकेश, सीमा (बाहरी राज्यों से आए) ने बताया कि हर रविवार कपड़ों का कारोबार करते थे। अब बाजार बंद कर दिया गया है। इस कारण आय का स्रोत नहीं बचा। अब परिवार चलाने की परेशानी सामने आ गई है।
बीसी रोड में गन्ने का जूस बेचने वाले रवि शंकर ने बताया कि पहले तो धंधा काफी अच्छा चला, लेकिन कर्फ्यू और दुकानें खुलने का समय निर्धारित होने के बाद अब जो गन्ने खरीद कर लाए जा रहे हैं, उनका पैसा ही पूरा नहीं हो पा रहा। इस कारण काफी घाटा हो रहा है। हालात ऐसे ही रहे तो काम बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें