फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कंटेनमेंट जोन तक सीमित सैनिटाइजेशन, स्प्रे मशीनरी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले में कारोना संक्रमण मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अभी तक नगर निगम ने पूरे शहर में सैनिटाइजेशन अभियान नहीं चलाया है। मौजूदा समय में कंटेनमेंट जोन में ही अभियान शुरू किया गया है। या फिर ऐसे घर में जहां पर कोरोना संक्रमण से मौत हुई हैै। बीते साल कोरोना के कम मामले आने पर पूरे शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया था। इस दौरान तमाम गली-मोहल्लों और सड़कों को सैनिटाइज किया था। इस बार मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, लोग वार्डों में सैनिटाइजेशन करवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने हर वार्ड में दो-दो स्प्रे पंप मुहैया करवाए हैं। इन पंपों को सर्विस के लिए भेजा गया है। स्प्रे के लिए खरीदे गए वाहन भी सर्विस सेंटर में हैं। बताया जा रहा है कि पंपों की मोटरों में तकनीकी खराबी आई है। इसका समाधान किया जा रहा है। सर्विस का काम पूरा होने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चिह्नित जगहों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा।
----
बीते साल स्प्रे पर खर्च किए 20 लाख रुपये
बीते साल स्प्रे पर 20 लाख रुपये खर्च किए गए। इस बार अभी तक नगर निगम एक लाख रुपये भी खर्च नहीं कर पाया है। वार्डों से लोग और बाजारों में दुकानदार हेल्थ सुपरवाइजरों को अभियान शुरू करने की गुहार लगा रहे हैं। लोगों के अनुसार मौजूदा समय में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अभियान पूरे शहर में चलता है तो वातावरण साफ रहेगा। साथ ही संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

-------
अभी सैनिटाइजेशन अभियान कंटेनमेंट जोन में चलाया गया है। जहां पर कोरोना से मौतें हो रही हैं, वहां पर भी सैनिटाइजेशन करवाई जा रही है। कर्मचारी रूटीन में स्प्रे कर रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. संयोजिता, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
--------
स्प्रे पंपों और वाहनों को सर्विस के लिए भेजा गया है। इनमें तकनीकी खराबी आ रही थी। पंप और वाहन वापस आने के बाद फिर से अभियान शहर में चलाया जाएगा।
- हरिंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें